फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Today we will get Rs 40 per kg of Anchal milk.

आज से 40 रुपये किलो मिलेगा आंचल दूध

Thu, 16 Mar 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी Updated Thu, 16 Mar 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Today we will get Rs 40 per kg of Anchal  milk.
दूध

टिहरी दुग्ध संघ ने दूध और दही के दाम बढ़ा दिए हैं। 17 मार्च से एक लीटर आंचल दूध के लिए उपभोक्ताओं को चार रुपये और दही के लिए 10 रुपये अधिक भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


जिले में आंचल दूध बृहस्पतिवार तक 36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जो शुक्रवार से 40 रुपये प्रति लीटर होगा। इसी तरह दही 90 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जो बढ़कर अब 100 रुपये होगा। टिहरी गढ़वाल दुग्ध संघ के प्रबंधक एमएम पंत का कहना है कि ट्रांसपोर्ट का खर्चा अधिक होने से दुग्ध संघ लगातार घाटे में चल रहा है।
विज्ञापन


यह घाटा कम करने के लिए संघ को दूध और दही के दामों में वृद्धि करनी पड़ी है। जिले में 143 दुग्ध संघ समितियां हैं, जिनसे टिहरी दुग्ध संघ में प्रतिदिन 2500 लीटर दूध पहुंच रहा है। गांवों की दुग्ध समितियों से दुग्ध संघ कार्यालय नई टिहरी तक दूध पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट का अधिक खर्चा आ रहा है। अधिक माला भाड़ा वहन करने से दुग्ध संघ ने हाथ खड़े कर दिए हैं, जिसकी मार अब सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed