फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tires getting punctured in road pits

सड़क पर बने गड्ढों में पंचर हो रहे टायर

Thu, 16 Jan 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Tires getting punctured in road pits
जौनपुर ब्लाक के दर्जनों गांव के लोगों को धनोल्टी-मोरियाणा-नागटिब्बा मोटर मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। मोटर मार्ग पर हर पांच कदम पर बने गड्ढों ने वाहन चालकों और राहगीरों की मुसीबतें बढ़ा दी है, लेकिन वन विभाग खस्ताहाल सड़क की सेहत सुधारने पर ध्यान नहीं दे रही है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों से सरकार से धनोल्टी-मोरियाणा-नागटिब्बा मार्ग के रख रखाव की जिम्मेदारी लोनिवि को सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन

धनोल्टी-मोरियाणा-नागटिब्बा मोटर मार्ग से डांडाकीबेली, लामणीधार, छंडूखिल, खनेरी, नौघर, दबाली, जालकी, टरू सौद, कंशुड़, रैदोनी, खाद और मोरियाणा गांव के लोग आवागमन करते है। काश्तकार धनोल्टी से होकर देहरादून मंडी तक इसी मार्ग से होकर सब्जी विक्रय के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सड़क बदहाल होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल, प्रधान संगीता देवी, बिपिन रावत, मस्तराम बेलवाल, जबर सिंह राणा, महावीर पंवार का कहना है कि धनोल्टी-मोरियाणा-नागटिब्बा मोटर मार्ग पर आवागमन में जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए जल्द वन विभाग से लोनिवि को हस्तांतरण करने की मांग की है। मसूरी वन प्रभाग के डीएफओ कहकाहसन नसीम ने भी माना कि है कि धनोल्टी-मोरियाणा-नागटिब्बा मोटर मार्ग की स्थिति खस्ताहाल है। लोनिवि को यह सड़क सौंपने का प्रस्ताव वन विभाग की ओर से पहले ही शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed