फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Time management and positive thinking are essential for a stress-free life

Tehri News: तनाव मुक्त जीवन के लिए समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच जरूरी

Thu, 07 May 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 07 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Time management and positive thinking are essential for a stress-free life
विद्यार्थियों को संगीत चिकित्सा और योग से तनाव मुक्ति के बताए उपाय
विज्ञापन






कंडीसौड़ (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय कमांद में तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विषय पर आयोजित गोष्ठी में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओ को तनावमुक्त जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. गौरी सेवक ने किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन की भागदौड़ में मानसिक संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में समय का सही प्रबंधन और सकारात्मक सोच व्यक्ति को तनाव से दूर रखने में अहम भूमिका निभाती है। मानसिक शांति, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की मजबूत नींव हैं। देव संस्कृति विवि हरिद्वार के डॉ. अशोक ढोके ने कहा कि जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए व्यवहार, दिनचर्या और सोच में सकारात्मक बदलाव जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन प्रबंधन के व्यावहारिक सूत्र बताते हुए कहा कि नियमित दिनचर्या, आत्मअनुशासन और लक्ष्य के प्रति स्पष्टता से तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शांतिकुंज के संगीत विशेषज्ञ गणेश पंवार, बलिराम ने संगीत चिकित्सा के महत्व की जानकारी दी। कहा कि मधुर संगीत मानसिक तनाव और विकारों को कम करने में सहायक होता है। संगीत मन को शांत कर एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा देने का प्रभावी माध्यम है। योग प्रशिक्षक देवेश चंद्र ने प्रतिभागियों को भ्रामरी और अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम से मानसिक तनाव कम होने के साथ आत्मिक शांति भी प्राप्त होती है। इस मौके पर शांतिकुंज के बीपी बधानी, कृष्णभूषण पेरुवाल, डॉ. राकेश मोहन नौटियाल, डॉ. दीपक राणा, डॉ. बीना रानी, डॉ. नीना शर्मा, केदारनाथ भट्ट, सोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed