फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tighten the waist for election workers

विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसें कार्यकर्ता

Thu, 23 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Thu, 23 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

भाजपा ने भिलंगना ब्लॉक में दो साल बेमिसाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्य करें।

विज्ञापन


मुख्य बाजार घनसाली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार आम व्यक्ति के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगा कर अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


निवर्तमान विधायक ने जनता के साथ जो धोखा किया है, जिसे यहां की जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय नेगी और पूर्व अध्यक्ष विनोद सुयाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही खनन और शराब को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवाओं को गलत राह दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि शक्ति लाल शाह और प्रेम लाल त्रिकोटिया ने घनसाली को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। सम्मेलन में कई लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अब्बल सिंह बिष्ट, दिनेश डोभाल, केदार बत्र्वाल, धूम ङ्क्षसह जखेड़ी, रामकुमार कठैत, जयवीर सिंह, मीना नेगी, बिजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, रुकमलाल राही, रघुवीर सिंह, राजेंद्र कुमाईं आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed