फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three villages of Harshil valley will be connected to electricity line

Tehri News: हर्षिल घाटी के तीन गांव के तोक विद्युत लाइन से जुड़ेंगे

Thu, 16 Jan 2025 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 16 Jan 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Three villages of Harshil valley will be connected to electricity line
बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद दिए जाएंगे कनेक्शन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत हर्षिल घाटी के तीन गांव के तोकों को ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत लाइनों से जोड़ा जाएगा। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे सबसे अधिक लाभ क्षेत्र के सेब बागवानों को होगा। क्योंकि बिजली पहुंचने से वहां पर बगीचों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हो पाएंगे।
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत जनपद के हर्षिल घाटी के गांवों के लिए प्रथम चरण में ऊर्जा, शिक्षा, वन विभाग और उरेडा के विभागों को विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसी क्रम में ऊर्जा निगम को भी करीब 665 लाख की धनराशि की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के तहत धराली, झाला और पुराली गांव के दूरस्थ तोकों को विद्युत आपूर्ति से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इन तोकों में सेब के बागवान अपने बगीचों की सुरक्षा के लिए रहते हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। वहीं सेब काश्तकारों का कहना है कि अगर तोकों में बिजली पहुंच जाएगी, तो इससे हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सेब की ढुलान के लिए ट्रालियों का भी प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईई मनोज गुसाईं का कहना है कि विद्युत आपूर्ति की लाइन बिछाने के लिए जो धनराशि मिली है। उसका जनपद मुख्यालय से टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई है। अप्रैल-मई से इसका कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed