फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three accused of kidnapping a minor arrested

Tehri News: नाबालिग को भगाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2024 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 30 Oct 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Three accused of kidnapping a minor arrested
नई टिहरी। कीर्तिनगर थाना क्षेत्र से मुस्लिम युवक अपने रिश्तेदार और एक स्थानीय युवक की मदद से एक नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने नाबालिग के साथ दोनों युवकों को नजीबाबाद और एक युवक को कीर्तिनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी आयुष अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 26 अक्तूबर को कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन ने थाने में तहरीर दी कि एक नाबालिग छात्रा फर्जी नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर इस्लाम का प्रचार-प्रसार कर रही है। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों के सम्मुख उसकी काउंसलिंग करवाई। 28 अक्तूबर को नाबालिग के परिजनों ने कीर्तिनगर थाने में तहरीर दी कि कीर्तिनगर बाजार में सैलून संचालक सलमान (23) निवासी ग्राम अकबरपुरा चौगांवा थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। रात से उनकी बेटी घर से गायब है।
विज्ञापन

मामले की जांच करने को कोतवाली निरीक्षक देशराज शर्मा के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, एक्टिव सर्विलांस और अन्य स्रोतों से जानकारी जुटानी शुरू। पुलिस की एक टीम नजीबाबाद के लिए रवाना हुई। 29 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपी सलमान और उसके रिश्तेदार शान मलिक (24) निवासी ग्राम मोजमपुर तुलसी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी टीम ने मामले में स्थानीय निवासी राकेश भट्ट निवासी जाखणी को कीर्तिनगर से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण और धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed