फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Those who followed traffic rules were welcomed with roses.

Tehri News: यातायात नियमों का पालन करने वालों का गुलाब देकर किया स्वागत

Thu, 01 Jan 2026 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 01 Jan 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Those who followed traffic rules were welcomed with roses.
नई टिहरी। परिवहन विभाग ने नववर्ष के पहले दिन नगर क्षेत्र के हनुमान, साईं चौक बौराड़ी से लेकर चंबा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले दोपहिया और जीप-बस चालकों को गुलाब देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को अपना और परिवार का ख्याल रखने का सुझाव दिया। नए साल में लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग करने का संकल्प लेना चाहिए। एआरटीओ राजेंद्र बिराटिया और सत्येंद्र राज के नेतृत्व में परिवहन विभाग के कर्मियों ने नगर क्षेत्र के चौक चौराहों पर दोपहिया वाहन सवार और कार चालकों को रोका जो नियमों के तहत अपने वाहन चला रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट पहनकर वाहन चला रहे लोगों को गुलाब का फूल भेंट कर उनका धन्यवाद किया। कहा कि साल के पहले दिन नियमों के तहत वाहन चलाने वालों का स्वागत करने का उद्देश्य अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी। इस मौके पर उप सहायक निरीक्षक अनंत, अर्जुन, नवीन, आरक्षी रोहन, मोनिका, विपिन, नरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed