फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   This time Navratri is being made special by four rare coincidences

इस बार नवरात्र चार दुर्लभ संयोगों से बन रहा है खास

Wed, 14 Oct 2020 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
This time Navratri is being made special by four rare coincidences
आदि शक्ति स्वरूपा की आराधना का नौ दिवसीय महापर्व शारदीय नवरात्र 17 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। तिथियों की घटत-बढ़त के कारण नवरात्र नौ की जगह आठ दिन का होगा। इस बार चार सर्वार्थ सिद्धि के दुर्लभ संयोगों की जोड़ी पर्व को खास बना रही है। इसी के साथ मांगलिक कार्यों और खरीदारी की भी शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन

वेद-पुराणों में मां दुर्गा को शक्ति का रूप माना गया है, जो असुरों से इस संसार की रक्षा करती है। नवरात्र में शक्ति के नौ रूपों की उपासना की जाती है। हालांकि महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती को देवी का मुख्य रूप बताया गया है। 16 अक्तूबर को अधिक मास की अमावस्या होगी। इसी दिन अधिक मास खत्म होगा। 17 अक्तूबर को देवी की भक्ति और उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र शुरू होगा। 17, 19, 23 और 24 अक्तूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग पर्व को खास बना रहा है।
विज्ञापन

इस बार नवरात्र आठ दिन का होगा। इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ पड़ रही है। 24 अक्तूबर को सुबह 6.58 बजे तक अष्टमी है और उसके बाद नवमी लग जाएगी। ऐसे में कन्या पूजन 24 अक्तूबर को ही होगा। 25 अक्तूबर को नवमी तिथि पर मध्याह्न काल में दशहरा पूजन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य उदय शंकर भट्ट और मोहित उनियाल ने बताया कि आदिशक्ति इस सृष्टि का संचालन करती है। शारदीय नवरात्र में देवी की पूजा, आराधना वैभव और भोग प्रदान करने वाला होता है। ऋतुओं का संधिकाल होने के कारण इस दौरान जड़ी-बूटियों और गोघृत से किया गया हवन मन और शरीर को पुष्ट करने वाला होता है। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त नवरात्र के प्रथम दिन सुबह 6.23 बजे से 10.12 बजे तक है। घट स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed