फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Thillari Club won the opening match of the winter tournament

थिलारी क्लब ने जीता शीतकालीन टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच

Sun, 01 Nov 2020 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Thillari Club won the opening match of the winter tournament
बादशाहीथौल में शीतकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में थिलारी क्लब से शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बना। टूर्नामेंट में 22 टीमें प्रतिभाग कर रही है। विजेता टीम को 51 हजार नकद, ट्राफी और उप विजेता को 21 हजार नकद, ट्राफी भेंट की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को बादशाहीथौल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह तोमर ने शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच थिलारी क्लब और नेगी यूथ क्लब के बीच खेला गया, जिसमें थिलारी क्लब ने 10 ओवर में 78 रन बनाए। जवाब में नेगी क्लब की टीम 67 रन पर आउट होकर 11 रन से मैच हार गई। थिलारी क्लब के सुमित रावत ने दो ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजवीर नेगी ने बताया कि टूर्नामेंट में फाइनल मैच 15-15 ओवर और अन्य मैच 10-10 ओवर के खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में अब तक 22 टीमों ने पंजीकरण किया है। इस मौके पर संदीप रावत, मनमोहन मखलोगा, नरेंद्र नेगी, राहुल डोभाल, आशीष चैहान, मोहित नकोटी, पंचवीर नेगी, अजय नेगी, विजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed