Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There is hope that X-ray service will start soon in CHC Beleshwar

Tehri News: सीएचसी बेलेश्वर में एक्सरे सेवा जल्द शुरू होने की जगी उम्मीद

Tue, 10 Jun 2025 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 10 Jun 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
There is hope that X-ray service will start soon in CHC Beleshwar
बेलेश्वर में एक्सरे मशीन अपग्रेट का शुरू हुआ कार्य, तकनीशियन की हुई तैनाती
विज्ञापन

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में एक्सरे तकनीशियन की तैनाती कर दी गई है। इन दिनों एक्सरे मशीन को अपग्रेट करने का कार्य किया जा रहा है। सीएमओ डॉ़ श्याम विजय ने बताया एक सप्ताह के भीतर जनता को स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे की सुविधा मिलने लगेगी। बताया कि सीएचसी प्रतापनगर में भी जल्द एक्सरे सेवा शुरु होने की उम्मीद है।

सीएमओ डॉ़ श्याम विजय ने बताया एक माह के भीतर सीएचसी कीर्तिनगर, हिंडोलाखाल, देवप्रयाग, कंडीसौंड़ में एक्सरे मशीन स्थापित करने साथ एक्सरे तकनीशियन की तैनाती कर दी गई है। कुछ दिन पूर्व ही जिले में सात नए एक्सरे तकनीशियन की तैनाती हुई है, जबकि पांच एक्सरे तकनीशियन पहले से विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बौराड़ी व उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर को मिलकर वर्तमान में 12 एक्सरे तकनीशियन कार्यरत हैं। अधिकांश सीएचसी केंद्रों में जिला खनिज न्यास फाउंडेशन मद्द से एक्सरे मशीनों को स्थापित किया गया है। निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे सेवाएं मिलने से लोगों को जिला अस्पताल सहित अन्य जगहों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे क्षेत्र के लोगों का पैसा व समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed