फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There are many problems in 11 wards of Nagar Palika Tehri

Tehri News: नगर पालिका टिहरी के 11 वार्डों में कई समस्याएं

Sat, 18 Jan 2025 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 18 Jan 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
There are many problems in 11 wards of Nagar Palika Tehri
नई टिहरी। नगर पालिका के 11 वार्ड 24 किमी के दायरे में फैले हैं। पालिका क्षेत्र जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट से नई टिहरी, बौराड़ी, भागीरथी पुरम, मोकरी, खांडखाला होते हुए कोटीकॉलोनी तक है। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 27 किमी की आंतरिक सड़कें आती हैं। पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार अपने-अपने घोषणा और संकल्प पत्रों में पालिका क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के साथ विकास की नई योजनाओं को धरातल पर उतारने के बड़े-बड़े दावे कर रह हैं।
विज्ञापन


बांध विस्थापित शहर नई टिहरी में बांध प्रभावितों के साथ ही पालिका क्षेत्र की कई मुख्य समस्याएं हैं। शहर में पर्यटन को आकर्षित करने के लिए किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं हैं। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत नई टिहरी, बौराड़ी, भागीरथी पुरम और कोटीकॉलोनी में बड़े-छोटे बाजार आते हैं, लेकिन बाजारों में हाईटेक शौचालयों का अभाव बना है।
विज्ञापन

नई टिहरी और बौराड़ी में एक-दो जगह शौचालय बने हैं। कूड़ाघर का कार्य मोकरी नामे तोक अभी तक आधा-अधूरा पड़ा है। शहर में बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के बैठने के लिए बने पार्क देखरेख और मरम्मत के अभाव में बदहाल हैं। कोटीकॉलोनी में बांध की झील के कारण पर्यटकों की आवाजाही होती है, लेकिन झील से कोटीकॉलोनी का बाजार अलग-थलग पड़ा होने के कारण व्यापारियों को पर्यटकों का लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र के ढुंगीधार और मुस्लिम मोहल्ला क्षेत्र 25 वर्षों बाद भी सीवेज सिस्टम से नहीं जोड़ पाया है। केमसारी और ढुंगीधार टिनशेडों में अस्थायी तौर पर रह रहे लगभग 250 से अधिक परिवारों को मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। पालिका क्षेत्र के लोग बांध की झील का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इसके अलावा पालिका क्षेत्र की अंतर्गत आने वाली 27 किमी सड़कों की मरम्मत, सफाई, नालियों की मरम्मत सहित पालिका क्षेत्र में कई अन्य समस्याएं हैं।
पालिका के पूर्व अध्यक्षों की ओर से नई टिहरी में पर्यटकों की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं किया गया है। समय-समय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पालिका क्षेत्र को लेकर मुखर रहते हैं। बावजूद समस्याएं कम नहीं हो पाई। चुनाव में अध्यक्ष पद के सात दावेदारों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी है। एक ओर वाहनों से चुनाव प्रचार जोरों पर हैं।

दूसरी ओर प्रत्याशी घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। अभी चुनाव में कुछ दिनों का समय शेष है। ऐसे में अध्यक्ष पद के दावेदार अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। दल या निर्दलीय जो भी प्रत्याशी चुनाव जीत कर अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होगा। उसके लिए समस्याओं से पार पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed