{"_id":"696e2c487499f4a72004e570","slug":"the-womens-congress-has-extended-its-support-to-the-protest-by-the-residents-of-the-tin-shed-settlement-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-116896-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिनशेड वासियों के धरने को महिला कांग्रेस ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिनशेड वासियों के धरने को महिला कांग्रेस ने दिया समर्थन
Mon, 19 Jan 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। केमसारी में टिनशेड आवास का स्थायी आवंटन करने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंची महिला कांग्रेस कमेटी ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार 22-23 सालों में टिहरी बांध प्रभावितों की समस्याएं हल नहीं कर पाई है जिससे उन्हें टिनशेड के एक-एक कमरे में कई परेशानियों का सामना करते हुए रहना पड़ रहा है।
धरने पर बैठे टिनशेड कॉलोनी वासियों ने कहा कि 22-23 साल पहले आवंटित टिनशेड की छत जर्जर हो गई है। स्थायी आवंटन नहीं होने के कारण वह मरम्मत और नवनिर्माण नहीं कर पा रहे हैं जिससे माता-पिता सहित एक-दो भाइयों के परिवार एक कमरे में परदा लगाकर रहने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक केमसारी और पिपली टिनशेड का स्वामित्व देने की मांग पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना देने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, सीमा कृषाली, ममता उनियाल, लक्ष्मी रावत, एकता शक्ति संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री, श्वेता राणा, ललिता, मीना देवी, ममता, लखू देवी, सरोजनी, दीपा देवी मौजूद थे। संवाद