{"_id":"5f11cc888ebc3e639e0b4ea2","slug":"the-upper-part-of-the-four-storey-house-collapsed-new-tehri-news-drn350316592","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मंजिले मकान का ऊपरी हिस्सा ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मंजिले मकान का ऊपरी हिस्सा ढहा
विज्ञापन
चंबा में ऑलवेदर रोड़ के कारण मकान हुआ क्षतिग्रस्त।
- फोटो : NEW TEHRI
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर मुख्य चौराहे के पास चार मंजिला मकान का एक हिस्सा देर रात को ढह गया। गनीमत रही कि उस वक्त मकान में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि ऑल वेदर रोड की सुरंग बनने से मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने घटना का जायजा लिया।
बृहस्पतिवार देर रात को मंज्यूड़ गांव निवासी सोबन सिंह नेगी का चार मंजिले मकान के ऊपरी हिस्से की एक दीवार ढहकर गांव के रास्ते में जा गिरी। भवन स्वामी ने कहा कि ऑल वेदर रोड योजना के तहत मंज्यूड़ गांव के नीचे से गुल्डी गांव तक सुरंग निर्माण के कारण मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। सुरंग निर्माण के बाद जनवरी माह से ही भवन में दरारें आनी शुरू हो गईं थीं, जिससे खतरे को देखते हुए मकान को छोड़कर दूसरी जगह रहना पड़ रहा है। बीआरओ और निर्माणदायी कंपनी को कई बार सूचित करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने सरकार से भवन को मुआवजा देने की मांग की। शुक्रवार सुबह एसडीएम पीआर चौहान और सीओ धन सिंह तोमर ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि सुरंग बनने के बाद से कई लोग मकानों में दरारें आने की शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने डीएम को सुरंग से हो रहे नुकसान की उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन करने को कहा है।
चंबा में जो मकान ढहा है, बीआरओ को उसका मुआवजा देने को कहा गया है। सुरंग के कारण अन्य मकानों में भी दरारें आने की शिकायत पर एक्सपर्ट से सर्वे कराया जाएगा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - मंगेश घिल्डियाल, डीएम टिहरी।
विज्ञापन
सुरंग निर्माण से कई मकानों में पहुंच चुकी हैं दरारें
चंबा (टिहरी)। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चंबा में बनाई जा रही सुरंग शुरू से ही विवादों के घेरे में है। सुरंग निर्माण के प्राथमिक दौर में ही मठियाण गांव के पास कई खेतों में बड़े गड्ढे बन गए थे और आस-पास के कई मकानों में दरारें आ गई थीं। सुरंग निर्माण के साथ ही लोगों के घरों में दरारें बढ़ने का सिलसिला अब भी लगातार जारी है। मठियाण गांव के देव प्रकाश कोठियाल, जगदीश प्रसाद कोठियाल, दीपक तिवाड़ी, चंद्र प्रकाश कोठियाल, राम चंद्र डबराल सहित कई लोगों के मकानों भी दरारें आ गई हैं। पीड़ित परिवार ने मुआवजा देने की मांग की।
मठ गांव में दो मकान जमींदोज, परिवार सुरक्षित
पुरोला। शुक्रवार तड़के हुई भारी बारिश से ब्लॉक के मठ गांव क्षेत्र में दो मकान जमींदोज हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बारिश से गांव में कुछ अन्य भवनों व कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है।
मूसलाधार बारिश से मठ गांव निवासी कमल चंद व सबल चंद के लकड़ी पत्थर से बने मकान जमींदोज हो गए। मकान क्षतिग्रस्त होने की आवाज सुनते ही घर में रहे रहे लोग बाहर की तरफ भागे और कुछ ही पल में दोनों मकान जमींदोज हो गए। हालांकि मलबे में दबने के कारण लोगों का सारा सामान बर्बाद हो गया। बारिश के कारण गांव के ही अजब सिंह व विजेंद्र सिंह के मकानों की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं खेतों के पुस्ते ढहने व मलबा भरने से ग्रामीणों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा। ग्राम प्रधान अरविंद पंवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की मांग की। तहसीलदार चंदन सिंह राणा ने बताया कि मठ गांव के निरीक्षण के लिए राजस्व विभाग की टीम रवाना हो गई है।