फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The solar-powered lights installed in Thatyud Market are lying defunct.

Tehri News: थत्यूड़ बाजार में लगी सौर ऊर्जा की लाइटें पड़ी है बंद

Thu, 26 Mar 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 26 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
The solar-powered lights installed in Thatyud Market are lying defunct.
शाम होते ही बाजार और गलियों में पसर जाता है अंधेरा
विज्ञापन


थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़ बाजार में लगी अधिकांश सौर ऊर्जा लाइटें लंबे समय खराब पड़ी है। लाइटों के खराब होने से बाजार और मोहल्लों की गलियों में रात को अंधेरा पसरा रहता है।

थत्यूड़ बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, जगत सिंह असवाल ने बताया बाजार में पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइटें न लगी होने से शाम होते ही बाजार और मोहल्लों को जाने वाले रास्तों में अंधेरा छा जाता है। बताया कि कई वर्ष पूर्व थत्यूड़ बाजार में जिला पंचायत की ओर लगाई लाइटें धीरे-धीरे खराब हो गई हैं। कई लाइटों से चोरों ने उनकी बैटरियां चुरा ली गई है।
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी होने से बाजार में चोरी का भय भी बना रहता है। अंधेरे के कारण मोहल्लों में जंगली जानवरों का अलग से भय बना है। स्ट्रीट लाइट के अभाव में पुलिस कर्मी बाजार में गश्त भी नहीं लगा पाते हैं। व्यापार मंडल की ओर से बाजार में 30 स्ट्रीट लाइटों लगाने का प्रस्ताव जिला पंचायत टिहरी को भेजा गया है। साथ ही खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत की मांग भी कि गई है लेकिन बाजार में एक भी नई लाइटें नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थत्यूड़ बाजार से जिला पंचायत को बराबर राजस्व जाता है बावजूद बाजार में सुविधाओं का अभाव बना है। बाजार में मात्र दो से तीन लाइटें ही सही है। उन्होंने जिला पंचायत से बाजार में शीघ्र नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की है। इस बाबत जिला पंचायत के कार्यकारी अधिकारी एसएस कठैत ने कहा कि जिला पंचायत की ओर से ग्रामीण बाजारों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य चल रहा है। थत्यूड़ बाजार में भी जल्द सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएगी। पुरानी लाइटों की मरम्मत का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed