{"_id":"6af70145140252a9a40b1804","slug":"the-self-enumeration-campaign-will-continue-till-november-30-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122333-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: 30 नवंबर तक चलेगा स्वगणना अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: 30 नवंबर तक चलेगा स्वगणना अभियान
Fri, 13 Nov 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना को प्रोत्साहित करने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। सीडीओ ने कहा कि जनगणना का द्वितीय चरण 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। इस स्व-गणना प्रक्रिया में सभी अधिकारी और कर्मचारी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।
कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों के समस्त कार्मिकों की स्व-गणना के माध्यम से डेटा भरवाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक फील्ड सर्वेयर घर-घर जाकर भरे गए डेटा का सत्यापन कर अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। स्व-गणना के दौरान कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो सामान्य जानकारी से संबंधित होंगे।
फील्ड सर्वेयर द्वारा डेटा सत्यापन के दौरान इसकी आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनका शेड्यूल जल्द ही साझा किया जाएगा। इन कैंप में फील्ड ट्रेनर्स द्वारा स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा। जौनपुर और जाखणीधार में होने वाली बीडीसी बैठकों में भी स्व-गणना प्रक्रिया का प्रचार करने और उनका डेटा अपलोड करने को कहा। अपर सांख्यिकी अधिकारी धारा सिंह ने पीपीटी के माध्यम से स्व-गणना की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण दिया।