{"_id":"6af70098f5a32e94920d1db6","slug":"dav-college-won-the-inter-college-womens-badminton-championship-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122332-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: डीएवी कॉलेज ने जीती अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: डीएवी कॉलेज ने जीती अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप
Fri, 13 Nov 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर की अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून विजेता बना। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन बहुद्देशीय सभागार में बैडमिंटन प्रतियोगिता का मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल और एसआरटी बादशाहीथौल परिसर के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। प्रतियोगिता का पहला मैच एचआईटी और डीबीएस कॉलेज देहरादून के मध्य खेला गया जिसमें डीबीएस कॉलेज ने 15-10, 15-10 से जीत दर्ज की।
पहले सेमी फाइनल मुकाबले में डीबीएस देहरादून ने मेजबान एसआरटी परिसर की टीम को कड़े मुकाबले में 15-12, 15-13 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने एनएचबी गढ़वाल विवि श्रीनगर की टीम को 15-9, 15-10 से हराया। फाइनल मुकाबले में डीएवी पीजी कॉलेज ने डीबीएस पीजी कॉलेज को 15-8, 15-10 से हराकर चौंपियनशिप का खिताब जीता।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि प्रो. आरबी गोदियाल ने पहली बार टिहरी में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित कराने पर बादशाहीथौल परिसर के प्रशासन को बधाई दी। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव प्रो. केसी पेटवाल ने बताया कि शनिवार पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता खेली जाएगी।
इस मौके पर प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. आरसी रमोला, प्रो. पीडी सेमवाल, प्रो. जीडीएस नेगी, प्रो. यूएस नेगी, डॉ. मोहित बिष्ट, डॉ. दिनेश रावत, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. हंसराज बिष्ट मौजूद थे।