फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The princes told the minister's statement baseless

प्रधानों ने मंत्री के बयान को बताया आधारहीन

Tue, 12 May 2020 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
The princes told the minister's statement baseless
शहरी विकास मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक की ओर से ग्राम प्रधानों को कोरोना संक्रमण के दौरान क्वारंटीन किए जाने लिए ग्राम प्रधानों को धन दिए जाने के बयान का ग्राम प्रधानों ने विरोध जताया है। कहा कि बिना तथ्यों के आधार पर उन्होंने यह बयान दिया है। प्रतापनगर ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष लोकपाल कंडियाल, दिनेश जोशी, राहुल राणा, चंद्रशेखर पैन्यूली, गोविंद रावत, विजय पोखरियाल, सुंदर सिंह रावत, चंद्रवीर रावत, नत्थी राणा ने कैबिनेट मंत्री कौशिक के बयान की निंदा की। वहीं, राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने सरकार से कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के बाद देश-विदेश से घर लौट रहे प्रवासियों के खानपान के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद करने की मांग की। उन्होंने प्रधान निधि के नाम के तौर पर न्यूनतम 10 लाख का रिवाल्विंग फंड देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed