{"_id":"6a0db955fc6c9a63160b58aa","slug":"the-pmjjby-amount-was-paid-to-the-deceaseds-dependent-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-119033-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मृतक आश्रित को पीएमजेजेबीवाई राशि का भुगतान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मृतक आश्रित को पीएमजेजेबीवाई राशि का भुगतान किया
Wed, 20 May 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 20 May 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत स्वाड़ी के कांडी गांव की सांवली देवी की मौत होने पर आश्रितों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा की धनराशि प्रदान की गई है। पौखाल एसबीआई शाखा प्रबंधक अंकुश असवाल ने बताया कि बैंक की खाताधारक कांडी गांव निवासी सांवली देवी की कुछ महीने पहले करंट लगने से मौत हो गई। खाताधारक ने 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा कराया था। अचानक उसकी मौत होने पर आश्रित परिजनों को दो लाख रुपये बीमा राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि एसबीआई के सभी खाताधारकों को जीवन ज्योति बीमा कराना चाहिए। जिससे किसी के साथ कभी कोई घटना होने पर संबंधित परिवार को आर्थिक लाभ मिल सके। संवाद
..................
कैंप लगाकर बनाई फार्मर रजिस्ट्री आईडी
नई टिहरी। डिजिटल डाटाबेस कार्यक्रम के तहत किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है जिससे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा आदि योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जाखणीधार तहसील की ओर से आंद्रेठी गांव में कैंप लगाया गया। एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि किसान अपने नजदीकि सीएससी सेंटर में जाकर किसान फार्मर आईडी बना सकते हैं। उन्होंनें कहा कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी होने पर ही किसान सम्मान निधि और फसल बीमा आदि का लाभ दिया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम अंद्रेठी, चंबा ब्लॉक के जाख, बागी और ओडाडा में कैंप लगाकर फार्मर आईडी बनाई गई। कैंप में राजस्व उप निरीक्षक तोता सिंह और सहायक कृषि अधिकारी शिखा विश्वास ने किसानों की आईडी बनाई। संवाद