{"_id":"64a4124486c764cb0d03fad4","slug":"the-people-of-razakhet-area-will-no-longer-worry-about-electricity-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-939-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रजाखेत क्षेत्र के लोगों को अब नहीं सताएगी बिजली की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रजाखेत क्षेत्र के लोगों को अब नहीं सताएगी बिजली की चिंता
विज्ञापन
ऊर्जा निगम जर्जर पैनल बदलने के साथ बढ़ा रहा है ट्रांसफार्मरों की क्षमता
एक करोड़ की लागत से किया जा रहा है काम
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के रजाखेत क्षेत्र में लंबे समय से चल आ रही बिजली की समस्या समाधान की उम्मीद जगी है। ऊर्जा निगम ने विद्युत सब स्टेशन रजाखेत में जर्जर हो चुके विद्युत पैनल बदल दिए हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाने का काम भी शुरू कर दिया है। इससे अब उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। करीब एक करोड़ की धनराशि से यह कार्य किए जा रहे हैं।
रजाखेत स्थित विद्युत सब स्टेशन से धारमंडल और ढुंगमंदार क्षेत्र के दर्जनों गांव जुड़े हैं लेकिन वर्षों पहले बने विद्युत स्टेशन में लगी पैनल जर्जर हो चुकी है जबकि लगातार बढ़ रही जनसंख्या के कारण लगाए गए पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर से भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। कई गांव में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी।
बारिश के दिनों को यह समस्या और बढ़ जाती थी लेकिन अब ऊर्जा निगम ने सब स्टेशन के पांच पैनल बदलकर नए लगा दिए हैं जबकि पांच-पांच दो ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा दी है। करीब एक करोड़ की धनराशि से विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर और पैनल बदलने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
रजाखेत विद्युत सब स्टेशन के पैनल बदल दिए गए हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम भी शुरू हो गया है। बारिश के दिनों में लोगों को स्वयं और पशुओं को लाइन और ट्रांसफार्मर के आसपास जाने से रोकना होगा।
-अमित आनंद, ईई, ऊर्जा निगम नई टिहरी।