{"_id":"64eb4cae7f29e0ed0d08cb24","slug":"the-people-of-kol-village-surrounded-ee-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-1967-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कोल गांव के लोगों ने ईई को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कोल गांव के लोगों ने ईई को घेरा
विज्ञापन
पानी की आपूर्ति ठप होने पर फूटा गुस्सा, ईई के वाहन के आगे दिया धरना
भटवाडा-खैट निर्माणाधीन सड़क से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइननई टिहरी। भटवाडा-खैट निर्माणाधीन सड़क से कोल गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से नाराज ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों का घेराव किया। शिकायत दर्ज करने के बाद भी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं होने पर लोनिवि के अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। आधे घंटे तक लोनिवि के ईई का वाहन रोकर उन्हें आगे नहीं जाने दिया और वाहन के आगे धरने पर बैठे रहे। बाद में अधिकारियों ने एक-दो दिन के अंतर्गत पेयजल लाइन की मरम्मत करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र में इन दिनाें लोनिवि भटवाडा-खैट सड़क का निर्माण कर रही है। सड़क निर्माण के दौरान कोल गांव की पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। एक किमी दूर स्रोत से गांव के लोग पानी ढो रहे हैं। शनिवार को लोनिवि के ईई दिनेश मोहन गुप्ता, सहायक अभियंता विवेक कुमार और कनिष्ठ अभियंता अनूप रावत सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे।
लोनिवि के अधिकारियों के क्षेत्र में पहुंचने की सूचना पर कोल गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लोनिवि के वाहन को रोककर अधिकारियों का घेराव किया। कहा पिछले 15 दिन से गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। सहायक अभियंता और जेई के पास उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। वे सिर्फ झूठा आश्वासन देते रहे कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत की जा रही है। पिछले तीन, चार दिन से अब जिम्मेदार अधिकारी उनका फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
ईई गुप्ता ने एई और जेई को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्लास्टिक के पाइप जोड़कर दो दिन के भीतर पानी की आपूर्ति करने को कहा। ग्रामीणों को आश्वासन दिया यदि दो दिन में पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो एई और जेई के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर विद्यादत्त पेटवाल, प्रधान सरला देवी, चंडी प्रसाद पेटवाल, मनोज, चिंतामणि, हंसराज पेटवाल आदि उपस्थित रहे।