फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The people of Changora village united against drug addiction.

Tehri News: नशे के खिलाफ एकजुट हुए चंगोरा गांव के लोग

Tue, 17 Feb 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 17 Feb 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
The people of Changora village united against drug addiction.
शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों में शराबबंदी पर बनी सर्वसम्मति
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक की आरगढ़ पट्टी के चंगोरा गांव में सामाजिक सरोकारों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत चंगोरा में आयोजित बैठक में गांव में बढ़ती शराब और मादक पदार्थों की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गौतम बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से गांव में वैवाहिक कार्यक्रमों, मुंडन संस्कार और अन्य मांगलिक व सार्वजनिक आयोजनों में शराब परोसे जाने की परंपरा बढ़ी है जो सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित कर रही है। गांव का माहौल हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। यदि सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में शराब परोसना प्रतिष्ठा का विषय बना दिया जाएगा तो इसका दुष्प्रभाव आने वाली पीढ़ी पर पड़ेगा। कई बार ऐसे आयोजनों में शराब के कारण विवाद और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि भविष्य में गांव के किसी भी सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम में शराब का उपयोग नहीं किया जाएगा। नशे के दुष्परिणामों के प्रति युवाओं और आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का भी संकल्प लिया गया। बैठक में बीडीसी सदस्य सरोजिनी देव, सुनील बिष्ट, अनीता देवी, केशर सिंह, राजेंद्र सिंह, सोबन सिंह, उजाली देवी, जयेंद्र सिंह, कीर्तिदास, देवेंद्र सिंह, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed