{"_id":"6773f43a9ca40bcb020b6600","slug":"the-number-of-tourists-increased-in-dhanolti-kanatal-and-tehri-lake-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110403-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: धनोल्टी, काणाताल और टिहरी झील में बढ़ी सैलानियों की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: धनोल्टी, काणाताल और टिहरी झील में बढ़ी सैलानियों की रौनक
Tue, 31 Dec 2024 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा-धनोल्टी मार्ग पर इस तरह लग रहा वाहनों का जाम। स्रोत जागरूक पाठक
नई टिहरी। नए साल के आगमन के साथ टिहरी जिले के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की रौनक बढ़ गई है। पर्यटक भारी संख्या में धनोल्टी, कणाताल और टिहरी झील क्षेत्र में पहुंचे हैं। सैलानियों की बढ़ती जा रही संख्या से चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। नए साल के जश्न को और खास बनाने के लिए स्थानीय होटलों और रेस्टोरेंट्स में पहाड़ी व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई है।
धनोल्टी और कणाताल के बर्फीले परिदृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहे है। टिहरी झील में बोटिंग करने के लिए सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ती रही। टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण के विपणन अधिकारी नवीन नेगी ने बताया कि मंगलवार को लगभग 688 सैलानी बोटिंग करने पहुंचे हैं। धनोल्टी व्यापार मंडल के महामंत्री जगदीश सेमवाल ने बताया कि क्षेत्र के सभी होटल, कैंप और होमस्टे पर्यटकों से गुलजार है। सुबह से ही लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। धनोल्टी और आसपास के क्षेत्र में लगभग तीन हजार सैलानी नए साल का जश्न मनाने पहुंचे हैं। होटल संचालक मनजीत रौतेला ने बताया कि काणाताल उसके आसपास ठंड के मौसम को देखते हुए पर्यटकों के लिए बोनफायर का इंतजाम भी किया गया है।
पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे पर्यटक
नई टिहरी। नए साल के जश्न को और खास बनाने के लिए धनोल्टी, काणाताल में स्थानीय होटलों और रेस्टोरेंट्स में पर्यटकों के लिए पहाड़ी व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई है। होटल संचालक दिनेश बेलवाल के अनुसार मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, आलू के गुटके, गहत की दाल और भट्ट की चुड़कानी जैसे पारंपरिक व्यंजन पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। ये पहाड़ी व्यंजन शाकाहारी पर्यटकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए है। धनोल्टी में लाइव म्यूजिक और डांस परफॉर्मेंस की व्यवस्था भी होटलों और कैंपों में की गई है। संवाद
विज्ञापन
जाम बढ़ा रहा सैलानियों और पुलिस की परेशानी
नई टिहरी। चंबा-मसूरी मार्ग पर पर्यटकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। चोपडियाली गांव से आगे धनोल्टी की तरफ वाहनों के जगह-जगह होटलों के आगे खड़े होने से दोपहर दो बजे बाद जगह-जगह पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जाम खुलने के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, लेकिन वाहनों का काफिला बढ़ने के साथ ही पुलिस की चुनौती भी बढ़ती जा रही है। चंबा थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला का कहना है कि जाम के निवारण और सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कद्दूखाल में पार्किंग न बनने से वहां पर जाम की समस्या आडे़ आ रही है। संवाद