फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The nuances of being an astro-tour guide were explained to the youth.

Tehri News: युवाओं को एस्ट्रो टूर गाइड की बारीकियां बताई

Wed, 20 May 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 20 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
The nuances of being an astro-tour guide were explained to the youth.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में नव दुर्गा मंदिर बौराड़ी की लाइब्रेरी हॉल में युवाओं को एस्ट्रो टूर गाइड की बारीकिया बताई जा रही है। 15 दिवसीय इस प्रशिक्षण में स्टार स्केप हल्द्वानी से आए विशेषज्ञ हेम शर्मा और राजू गोस्वामी युवाओं को ग्रहों, गहरे आसमान के साथ चांद और सूर्या के अवलोकन के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने बताया स्वरोजगार की दृष्टि से युवाओं के लिए यह योजना काफी अच्छी साबित होगी। विगत कई वर्षों से देश के मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ों में रात को तारामंडल, ग्रहों और अन्य खगोलीय घटनाओं को देखने के लिए पर्यटक आ रहें हैं। अब तक कई युवा स्टार स्केप से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। शाम को 5 से 8 बजे के बीच में एस्ट्रो टूर गाइड का स्पेशल सेशन संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड डेवलपमेंट बोर्ड की एडिशनल डॉयरेक्टर पूनम चंद ने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधन करते हुए कहा कि आने वाले समय में एस्ट्रो टूर गाइड युवाओं के क्षेत्र में स्वरोजगार का बड़ा साधन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed