फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The MLA listened to the problems of the villagers by visiting the villages

गांवों का भ्रमण कर विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 09 Apr 2021 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
The MLA listened to the problems of the villagers by visiting the villages
प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार ने भदूरा और उपली रमोली पट्टी के गांवों का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर विधायक ने क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना पैन्यूली, प्रधान महेश लाल, प्रवेश लाल, नवीन लाल, सुरेश रावत, राजेंद्र रमोला, विजेंद्र सिंह, सरोप राणा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

विधायक पंवार ने खिट्टा, खंबाखाल, ओनालगांव, मोल्या, बैल्डोगी गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मुरारी रांगड़ ने खिट्टा में कृषि अनुसंधान केंद्र शुरू करने, बनियाणी-बरवाल गांव-तिनवालागंव मार्ग, केंद्रीय विद्यालय सौडखांड़ के लिए टीएचडीसी के सीएसआर मद से बस सेवा शुरू करने, प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, उदय पैन्यूली ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मी प्रसाद, पूर्व सांसद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. परिपूर्णानंद पैन्यूली के नाम पर स्मारक बनाने, खिट्टा से मंदार-पटूडगांव मोटर मार्ग की स्वीकृति दिलाने की मांग की। विधायक ने कहा कि प्रतापनगर को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने की पत्रावली केंद्र सरकार के स्तर पर गतिमान है। कहा कि वर्षों से अधर में लटका मांजफ-घोल्डाणी-मंदार मार्ग आपस में जुड़ गया है, जिससे अब ढुंगमंदार और ओण पट्टी के ग्रामीणों की आवाजाही आसान हो गई है। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी प्रेमदत्त जुयाल, जिला महामंत्री गोविंद रावत, त्रिलोक रावत, राकेश राणा, रमेश रतूड़ी, संजय पैन्यूली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed