फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The MLA administered the oath to the board of directors

Tehri News: सहकारी समिति के संचालक मंडल को विधायक ने दिलाई शपथ

Fri, 16 Jan 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 16 Jan 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
The MLA administered the oath to the board of directors
सहकारी समिति के संचालक मंडल को विधायक ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

समिति संचालक मंडल से विधायक पंवार ने की सहकारिता को घर-घर पहुंचाने की अपील

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक की बहुउद्देशीय सहकारी समिति खेड़ा और स्यालसी के नव निर्वाचित संचालक मंडल को विधायक प्रीतम पंवार ने शपथ दिलाई। विधायक ने संचालक मंडल से सहकारिता को घर-घर पहुंचाने को कहा। ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में खेड़ा समिति की अध्यक्ष शोभना देवी और स्यालसी समिति के अध्यक्ष सजेंद्र सेनवाल सहित संचालक मंडल का शपथ समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। विधायक पंवार ने दीनदयाल उपाध्याय कृषक कल्याण योजना के अंतर्गत 45 कृषक सदस्यों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर करीब 50 लाख रुपये ऋण के चेक वितरित किए। कहा कि किसान इससे पशुपालन, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग जैसे स्वरोजगार क्षेत्र के कार्य कर अपनी आजीविका को और मजबूत कर सकेंगे। विशिष्ठ अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं को सहकारिता के क्षेत्र में आरक्षण देकर उनका हक दिश्या जा रहा है। सहकारिता क्षेत्र में लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, अपर जिला सहकारी अधिकारी आनंद सिंह, सहायक विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, समिति सचिव रमेश कुमार, धर्मेंद्र मल्ल, राजेंद्र राठौर, उपेंद्र चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed