{"_id":"5818b7154f1c1bc1324363f5","slug":"the-minister-did-not-consider-the-order-of-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री का आदेश भी नहीं माना प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री का आदेश भी नहीं माना प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थौलधार ब्लाक मुख्यालय का मुख्य मार्ग केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा के निर्देश के बाद भी नहीं बन पाया है, जिससे लोगों को डेढ़ किमी पैदल नापना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र समस्या हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बता दें कि बीते माह 21 अक्तूबर को केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा कंडीसौड़ ब्लाक मुख्यालय में भाजपा के दलित सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। इस दौरान ब्लाक की बदहाल सड़क के कारण आक्रोशित महिलाओं, व्यापारियों और नागरिकों ने उनका काफिला रोक दिया था। लोगों की समस्या को देखते हुए टम्टा ने मौके से ही प्रशासन को सप्ताहभर में सड़क का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बाकायदा प्रशासन के नुमाइंदे के तौर पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार टिहरी राधाकृष्ण सुयाल और कानूनगो उपेंद्र बहुगुणा ने जिलाधिकारी की ओर से आंदोलित नागरिकों को एक सप्ताह में सड़क मरम्मत कराने का लिखित आश्वासन भी दिया था। लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिक भरत सिंह पुरसोड़ा, पुलम सिंह गुसाईं, कीर्ति सिंह, चंदन सिंह पुरसोड़ा, पीतांबर दत्त जोशी, सुमेर सिंह पंवार ने सड़क शीघ्र नहीं बनने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, पीडब्लूडी चंबा डिवीजन के ईई विपुल कुमार सैनी ने स्वीकारा कि ब्लाक संपर्क मार्ग की स्थिति काफी खराब है। बताया कि करीब तीन किमी ब्लाक रोड का 1.20 करोड़ की मंजूरी मिल चुकी है। धनावंटन होने पर शीघ्र निर्माण किया जाएगा।