Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   National MTB Cycle Race Reaches Koti Colony

Tehri News: राष्ट्रीय एमटीबी साइकिल रेस पहुंची कोटी कॉलोनी

Tue, 24 Nov 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 24 Nov 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
National MTB Cycle Race Reaches Koti Colony
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालय एमटीबी चैलेंज-2026 के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय साइकिल रेस मंगलवार को टिहरी झील किनारे कोटी कॉलोनी पहुंची। रेस में भारतीय सेना के जवानों सहित देश के विभिन्न राज्यों के 75 साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। अल्मोड़ा से शुरू हुई यह रेस बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग होते हुए टिहरी पहुंची है। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि पर्यटन विभाग और साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रेस में प्रतिभागियों के साथ मेडिकल टीम, एसडीआरएफ, फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी दल सहित करीब 150 लोग शामिल हैं। आज बुधवार को रेस कोटी कॉलोनी से भागीरथीपुरम और कुट्ठा सहित निर्धारित मार्ग से होते हुए चिन्यालीसौड़ के लिए रवाना होगी। 26 नवंबर को मसूरी में रेस का समापन होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तरीय साहसिक खेल आयोजनों से उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। टिहरी झील और आसपास के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ स्थानीय होटल, होमस्टे, परिवहन और पर्यटन कारोबार को भी लाभ मिल सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed