फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The meditators presented a silver drum to the serpent god

Tehri News: ध्याणियों ने नाग देवता को भेंट किया चांदी का ढोल

Sun, 15 Dec 2024 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 15 Dec 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
The meditators presented a silver drum to the serpent god
नैनबाग के बेल में नाग देवता के धार्मिक अनुष्ठान में मौजूद ध्याणियां। स्रोत जागरूक पाठक
नैनबाग (टिहरी)। ग्राम पंचायत बेल में नाग देवता मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हुआ। ध्याणियों ने सामूहिक रूप से नाग देवता को चांदी का ढोल भेंट कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति की ओर से ध्याणियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन


जौनपुर ब्लॉक के बेल गांव में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत रविवार सुबह देवता के निशानों और ध्याणियों की ओर से भेंट किए ढोल को स्नान के लिए यमुना नदी के तट पर ले जाया गया। स्नान के बाद ध्याणियों और ग्रामीणों ने देवता के निशानों और ढोल की पूजा -अर्चना की।
विज्ञापन

महिला और पुरुषों ने तांदी नृत्य किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की नाग देवता के प्रति गहरी आस्था है। शनिवार रात्रि की सांस्कृतिक संध्या पर लोक गायिका रेशमा शाह, दिनेश सवाजण, हिमाचल प्रदेश के गायक राजेंद्र शर्मा, आचार्य नरेंद्र नौटियाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सुधीर नौटियाल, संजय नौटियाल, जवाहर सिंह, राजेंद्र सिंह, सरदार सिंह, कन्हैया सिंह, लाखी सिंह, देवेंद्र सिंह, महिपाल सजवाण, सुरेश सजवाण, रणवीर सजवाण, सिया चौहान, खजान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सैंजी गांव का किया दौरा
नैनबाग। डीएम मयूर दीक्षित ने जौनपुर के कॉर्न विलेज के नाम से प्रसिद्ध सैंजी गांव का दौरा किया। सैंजी गांव पर्यटक स्थल कैंपटी फॉल के समीप से लगा है। सैंजी गांव मक्के की खेती के लिए प्रसिद्ध हैं। गांव के अधिकांश घर पठाल और मिट्टी से बने हैं। घरों के बाहर लोग मक्के के बीजों का झुंड को लटका कर रखते हैं, जिससे गांव की अलग ही पहचान बनी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि घरों के बाहर मक्के झुंड लटकाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। घरों के बाहर लटकाए मक्के का उपयोग ग्रामीण अगले सीजन में बुआई के लिए करते हैं। ग्रामीणों ने डीएम और प्रज्ञा दीक्षित का गांव पहुंचने पर ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद मंमागाई, उपेंद्र राणा, प्रवीण कुमार, कविता रौछेला, कुंवर सजवाण, रतन सिंह, गजे सिंह, जय सिंह, नीरज रावत, बलदेव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed