{"_id":"69ebb33579faa34bfd0a7bad","slug":"the-lead-agency-team-inspected-the-accident-site-tehri-news-c-5-1-drn1086-954780-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लीड एजेंसी की टीम ने वाहन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लीड एजेंसी की टीम ने वाहन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया
Fri, 24 Apr 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
लीड एजेंसी की टीम ने वाहन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया
रोड किनारे क्रैश बैरियर लगाने और ज्यामिति सुधारने के निर्देश दिए
नई टिहरी। चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी के निर्देश पर लीड एजेंसी ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। कमेटी ने लोनिवि को तीव्र ढ़लान के दृष्टिगत क्रैश बैरियर लगाने और मोड़ पर मार्ग की ज्यामिति सुधारने के निर्देश दिए। विशेषज्ञ कमेटी शीघ्र ही जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी। नैल गांव के पास 23 अप्रैल को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिससे वाहन में सवार 10 में से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो घायलों एक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। वाहन दुर्घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट की ऑन रोड सेफ्टी कमेटी के निर्देश पर राज्य में गठित लीड एजेंसी की टीम ने 24 अप्रैल को दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया है, कि दुर्घटना स्थल पर मार्ग की चौड़ाई पर्याप्त है। सड़क पर पैराफिट भी स्थापित हैं। लेकिन मोड़ के बाद लगातार ढलान पाया गया। प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि निरंतर ढलान होने के कारण चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे दुर्घटना हो गई। कमेटी ने लोनिवि को तीव्र ढ़लान के दृष्टिगत रंबल स्ट्रिप बनाने, क्रैश बैरियर लगाने और मोड़ पर मार्ग की ज्यामिति सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही उस स्थान पर गति सीमा और दुर्घटना संभावित क्षेत्र के संकेतक बोर्ड लगाने को कहा है। निरीक्षण दल ने आवश्यक जानकारियां एकत्रित करने के बाद दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन की जांच भी। टीम ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण कर रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रेषित की जाएगी।
निरीक्षण में परिवहन, पुलिस, लोनिवि के स्थानीय अधिकारियों के अलावा जेपीआरआई के विशेषज्ञ मौजूद थे। निरीक्षण टीम में लीड एजेंसी सहायक निदेशक नरेश संगल, पुलिस से अविनाश चौधरी, लोनिवि के संजय बिष्ट, सीओ चंबा महेश लखेड़ा, ईई जगदीश खाती, एआरटीओ सत्येंद्र राज, एआरटीओ प्रशासन राजेंद्र विराटिया, संभागीय निरीक्षक नीलेश और सहायक अभियंता मनीषा सेठी आदि शामिल थे।
वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश
नई टिहरी। जिला मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं। 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:42 बजे नैल गांव के पास वाहन संख्या यूके 09टीए-1799 अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे वाहन में सवार 10 में से आठ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो लोग में से एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने, सुझाव प्राप्त करने और दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जाच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट टिहरी को जांच अधिकारी नामित किया जाता है। जांच अधिकारी एक पक्ष भीतर मजिस्ट्रीयल जांच में विभिन्न बिंदुओं को समाहित कर अपनी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
जारी-विजय गुसाईं