फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The lack of rain and snowfall has caused disappointment among farmers and tourism businesses.

Tehri News: बारिश और बर्फबारी न होने से काश्तकार और पर्यटन व्यवसायी में मायूसी

Tue, 13 Jan 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 13 Jan 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
The lack of rain and snowfall has caused disappointment among farmers and tourism businesses.
जौनपुर क्षेत्र के काश्तकार नकदी फसलों की नहीं कर पा रहे हैं बुवाई
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। बारिश और बर्फबारी नहीं होने से काश्तकारों को खेती और बागवानी की चिंता सताने लगी है। वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भी निराशा बनी है।
जौनपुर क्षेत्र के नागटिब्बा, ऐंदी, श्रीकोट, पंतवाड़ी, जयद्वार, त्याड़ा फल पट्टी सहित ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले किसान बारिश और बर्फबारी के न होने से फसल मटर, मसूर, गेहूं, जो के साथ नगदी फसल मटर, बंद गोभी, राई, पालक आदि की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। जयद्वारा गांव के काश्तकार विक्रम सिंह कैंतुरा, शरण सिंह पंवार ने बताया दिसंबर माह में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो जाती थी। इस बार आधा जनवरी माह गुजरने वाला है, लेकिन बर्फबारी तो दूर बारिश के आसार भी नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सेब, आडू, खुमानी आदि के पेड़ों पर कलियां नहीं आ पा रही है। बारिश और बर्फबारी न होने क्षेत्र में सूख जैसी स्थिति बन गई है, मौसम की मार का असर काश्तकारों की आजीविका पर पड़ने लग गया है। क्षेत्र में कई गांवों में काश्तकार बागवानी, सब्जी आदि का उत्पादन कर परिवार की आजीविका चलते हैं। बारिश और बर्फबारी न होने का असर सीधे काश्तकारों की आजीविका पर पड़ेगा। उन्होंने शासन-प्रशासन को जौनपुर क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पर्यटन व्यवसाय से जुड़े युद्धवीर सिंह रावत, बलवीर सिंह, स्वराज कवि ने बताया समय पर बर्फबारी न होने से जौनपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नागटिब्बा में सीमित संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। होटल, होमस्टे संचालक कर्मचारियों का वेतन और खर्चा भी नहीं निकाल पा रहे हैं। आगामी कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी नहीं होती है, पर्यटन व्यवसाय चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed