फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The government adopted a tough stand against

सरकार के खिलाफ अपनाएं कड़ा रुख

Sun, 16 Oct 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sun, 16 Oct 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने पर जोर दिया गया। बैठक में बूथों कमेटियों की समीक्षा, वोटर लिस्ट में नए मतदाताओं के नाम शामिल करवाने, हिसाब दो, जवाब दो परिवर्तन यात्रा और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जानी वाली पैदल यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन


रविवार को आयोजित कार्य समिति की बैठक में प्रदेश सचिव महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। प्रदेश सचिव विनोद कंडारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार और संगठन में मची रार के कारण विकास ठप हो गया है।
विज्ञापन


जिला प्रभारी कुसुम कंडवाल ने कहा कि बूथ स्तर की समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने जिलास्तर पर संगठन की मजबूती, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर चलाए जा रहे कार्यो से अवगत कराया। अनुशासन समिति के प्रदेश संयोजक ज्ञान सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है, किसी भी व्यक्ति को संगठन से संबंधी कोई भी शिकायत हो, तो वह पार्टी फोरम पर ही अपनी बात रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, प्रमुख बेबी असवाल, रागिनी भट्ट, मीरा सकलानी, सुषमा उनियाल, बबीता शाह, रेखा राणा, विजयलक्ष्मी नौटियाल, मीना सेमवाल, विजय सिंह पंवार, ओम गोपाल रावत, धन सिंह नेगी, ऋषिराम कंडवाल, खेम सिंह चौहान, लाखीराम जोशी, अब्बल सिंह बिष्ट, धनीलाल शाह, शक्ति लाल शाह, विनोद सुयाल, मेहरबान रावत, रोशनलाल सेमवाल, चंद्रकिशोर मैठाणी, घनश्याम नौटियाल, राजेश नौटियाल, नरेश नेगी, जयेंद्र सेमवाल, अनुसूया नौटियाल, जीतराम भट्ट, चमनलाल शाह, गोपीराम चमोली, बृजभूषण गैरोला, अतर सिंह तोमर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed