फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The foundation stone of the legislators of the Ganges Ganpati Temple

गंगा गणपति मंदिर का विधायक ने किया शिलान्यास

Fri, 04 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 04 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the legislators of the Ganges Ganpati Temple
Foundation - फोटो : अमर उजाला

पुरानी टिहरी गणेश प्रयाग के ऊपर टिहरी झील के किनारे बनने वाले गंगा-गणपति मंदिर का प्रतापनगर के विधायक व संसदीय सचिव विक्रम सिंह नेगी एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने वैदिक मंत्रोचार और हवन पूजन के साथ शिलान्यास किया।

विज्ञापन


विधायक विक्रम नेगी ने कहा कि पुराणों के अनुसार पुरानी टिहरी स्थित भागीरथी और भिलंगना नदी के संगम पर भगवान गणेश ने वर्षों तक तपस्या कर भगवान भोले को प्रसन्न किया था। तब से इस स्थान को गणेश प्रयाग के नाम से जाना जाता था, लेकिन टिहरी बांध की झील के कारण संगम एवं गणेश का मंदिर डूब चुका था।
विज्ञापन


अब झील से सटे ठीक ऊपर के इसी स्थान पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति भव्य मां गंगा-गणपति मंदिर बना रही है। इसके बनने से टिहरी झील के पार पहला धार्मिक पर्यटन स्थल होगा। उन्होंने इसकी स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के माध्यम से भूमि समिति को मिल गई है। मंदिर समिति को झील पार के यात्रियों एवं श्रद्घालुओं के लिए बोट लगाएगी, ताकि श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने जा सकेंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के अभियंता अनिल ध्यानी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष खुशीलाल, अरविंद खरोला, मान सिंह रौतेला, संजय थपलियाल, प्रधान मंशाराम, बुद्धि राम व विवेक भद्री आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed