{"_id":"6934214a22765d6e2307b82d","slug":"the-first-installment-of-432-crore-has-been-released-for-the-construction-of-the-chc-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116094-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सीएचसी निर्माण के लिए 4.32 करोड़ की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सीएचसी निर्माण के लिए 4.32 करोड़ की पहली किस्त जारी
Sat, 06 Dec 2025 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग करेगा अस्पताल भवन का निर्माण : सीएमओ
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का उच्चीकरण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्यदायी संस्था को 4 करोड़ 32 लाख की पहली किस्त जारी कर दी है। भवन निर्माण की पहली किस्त जारी होने के बाद अब सीएचसी बनने की राह आसान हो गई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी अस्पताल का स्थानीय लोग लंबे समय से उच्चीकरण करने की मांग करते आ रहे थे। पिलखी में सीएचसी बनाने को लेकर स्थानीय लोग स्वास्थ्य विभाग को तीन साल पहले अपनी भूमि भी दान दे चुके थे। बीते 17 नवंबर को शासन ने पीएचसी पिलखी अस्पताल के सीएचसी उच्चीकरण का शासनादेश कर चिकित्सकों एवं कर्मियों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया था।
24 नवंबर को सीएचसी में उच्चीकरण के लिए सरकार ने 14.83 करोड़ रुपये की डीपीआर की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 4 करोड़ 35 लाख 77 हजार 600 रुपए की धनराशि जारी कर दी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया कि शासन से अस्पताल निर्माण के लिए जो धनराशि मिली थी उसमे से कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को 4 करोड़ 32 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने को कहा गया है। पिलखी को मॉर्डन सीएचसी सेंटर बनाने का लक्ष्य है।