फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Dugadda-Bangshil motorway is in a dilapidated condition, and villagers express their anger

Tehri News: दुगड्डा-बंगशील मोटर मार्ग खस्ताहाल,ग्रामीणों ने जताया रोष

Mon, 24 Nov 2025 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 24 Nov 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
The Dugadda-Bangshil motorway is in a dilapidated condition, and villagers express their anger
आठ साल से डामरीकरण अधर में
विज्ञापन

दुगड्डा-बंगशील मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और मलबा पसरा होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क का डामरीकरण न होने पर क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ गई है।


पूर्व प्रधान महावीर राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमवारी लाल नौटियाल, प्रेम सिंह राणा, कमल किशोर नौटियाल, लाखी सिंह परमार, विक्रम सिंह परमार और भगत सिंह रावत ने बताया कि यह मार्ग नागटिब्बा और देवलसारी जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का मुख्य मार्ग है, जिस पर रोजाना अनेक वाहन चलते हैं। खराब सड़क के कारण दुपहिया वाहनों का फिसलना आम हो गया है, जबकि संकरे पड़ चुके हिस्से दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और डामरीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
इस संबंध में लोनिवि थत्यूड़ के सहायक अभियंता नवीन शर्मा ने बताया कि सड़क सुधारीकरण व डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से धनराशि मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed