फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The dream of a developed India will be fulfilled with the cooperation of every worker: Shailendra

विकसित भारत का सपना हर कार्यकर्ता के सहयोग से होगा पूरा : शैलेंद्र

Tue, 14 Oct 2025 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 14 Oct 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
The dream of a developed India will be fulfilled with the cooperation of every worker: Shailendra
नई टिहरी में भाजपा के आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता। संवाद
स्वदेशी अभियान को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने पर दिया जोर
विज्ञापन

नई टिहरी। आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने स्वदेशी अभियान को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया।
हनुमान चौक स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मेलन का पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले के प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, विरासत और यहां बनी वस्तु पर देशवासी को गर्व होना चाहिए। जन जागरण अभियान के माध्यम से लोगों को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने लिए प्रेरित किया जा रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि संगठन द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपादित करने में पार्टी पदाधिकारियों से लेकर हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। सम्मेलन के संयोजक व विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिला महामंत्री बलवंत रावत, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, बीकेटीसी के सदस्य दिनेश डोभाल, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, जिला उपाध्यक्ष ममता पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, खेम सिंह चौहान, बेबी असवाल, आनंदी नेगी, रामलाल नौटियाल, सोहन चौहान, सुशील बहुगुणा, राजेंद्र डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed