फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The debut of the Festival trihri

त्रिहरी महोत्सव का आगाज

Mon, 28 Dec 2015 10:25 PM IST
नई टिहरी
नई टिहरी Updated Mon, 28 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
पालिका की ओर से टिहरी के दो सौ साल पूरे होने और श्रीदेव सुमन जन्म की शताब्दी वर्ष पर आयोजित तीन दिवसीय त्रिहरी महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की शुभ संध्या का पर्व जाग, राम गंगा नह्योला प्रभु शिव गंगा नह्योला पर दर्शक खूब झूमे।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित त्रिहरी महोत्सव का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं और सभासदों ने किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जन सहयोग से विगत चार वर्षों से महोत्सव करवाया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव को टिहरी के द्विशताब्दी वर्ष और जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की शताब्दि वर्ष को समर्पित किया गया है। सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ पर जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने शुभ संध्या का पर्व जाग, रिवांली धिवांली संध्या जगा, राम गंगा नह्योला प्रभु शिव गंगा नह्योला, मैं जांदू मेरी बसंती दूर देशों पार की प्रस्तुति दी। इसके बाद भरतवाण और गायिका मंजू सुंदरियाल ने हे मेरी माता मैं पराज लगौलू, मेरू हिमवंत को देश यूं पहाड़ को प्यारू, मोरी रख्यां खोली, हम कुशल छौं मां दगड्यों दगड़ी, सुपातुलाई पीठि, घुटी-घुटी बाडुली लगैगी, बांद अमरावती, मैत्यों की रैबार आयुं छा, गजिमाला, तंबोला घुघूती, तौंसा भौ, बिंदुल, सुंदरा छोरी की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर जाखणीधार की प्रमुख बेबी असवाल, जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट, सभासद शकुंतला नेगी, उषा पुनेठा, कुसुम चौहान, भुवनेश्वरी उनियाल, उर्मिला महर, प्रवीन रावत, गिरीश घिल्डियाल, अनुज उनियाल, कमलेश ध्यानी, मानवेंद्र रावत, चिंरजीव तिवारी, गोविंद बिष्ट, विक्रम कठैत, मुकेश रतूड़ी, रविंद्र सेमवाल, संपत लाल शाह, पंकज बरवाण, कीर्ति बलूनी, हयात रौतेला, यूडी तिवाड़ी, सोबन नेगी आदि मौजूद थे। संचालन महीपाल नेगी और अनिल गोदियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed