फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The death of Satish at a Goa nightclub has cast a pall of grief over Chah Gadoliya.

Tehri News: गोवा नाइट क्लब में सतीश की मौत से चाह गडोलिया में पसरा मातम

Mon, 08 Dec 2025 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 08 Dec 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
The death of Satish at a Goa nightclub has cast a pall of grief over Chah Gadoliya.
शव लेकर गांव के लिए रवाना हुए साथी, आज देवल में होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन

नई टिहरी। गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में टिहरी जिले के चाह गाडोलिया निवासी सतीश सिंह राणा (28) की मौत हो गई। युवक का शव आठ दिसंबर को देर रात तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। नौ दिसंबर को उनके पैत्रिक घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गोवा नाइट क्लब में हुई आगजनी की घटना में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम चाह गडोलिया निवासी सतीश की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद बेसुध पड़ी मां संगीता देवी, पिता सुरेंद्र सिंह और भाई-बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा सतीश दो साल पहले ही गोवा नौकरी करने गया था। शनिवार रात को हादसा हो गया।
विज्ञापन

गोवा में साथ रहने वाले अनुराग और अजवीर ने बताया कि छह दिसंबर को रात करीब 10 बजे गोवा नाइट क्लब में आग लगने की सूचना मिली। इस दौरान वहां करीब 120-30 पर्यटक रहे होंगे। क्लब के बेसमेंट में बनाए गए किचन में काम कर रहे स्टाफ को आगजनी की भनक नहीं लगी। लकड़ी और घास से बने क्लब में तेजी से आग फैलने के कारण लाइट गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किचन में मारे गए स्टाफ के मुंह, नाक, कान और आंख से खून निकल रहा था जिससे स्पष्ट है कि बेसमेंट में धुआं भरने के कारण उनकी दम घुटने से मौत हुई। उन्होंने बताया कि वहां बाहर आने का एक ही रास्ता था। उन्होंने बताया कि गांव का विजेंद्र और अरविंद सतीश के शव को लेकर सोमवार सुबह नौ बजे फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए।

वहां से करीब ढाई बजे दोपहर एंबुलेंस से गांव के लिए निकल गए थे। रात तक गांव पहुंचने के बाद आज नौ दिसंबर को देवल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतीश के निधन पर विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, ग्राम प्रधान विनोद सिंह गुसाईं, अजय राणा,बलवीर नेगी,उमेद सिंह पंवार, जसपाल सिंह पंवार आदि ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed