फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Congress launched a scathing attack on the BJP's policies during the 'Sankalp Parivartan Yatra'.

Tehri News: कांग्रेस ने संकल्प परिवर्तन यात्रा में भाजपा की नीतियों पर बोला हल्ला

Sat, 04 Jul 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 04 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
The Congress launched a scathing attack on the BJP's policies during the 'Sankalp Parivartan Yatra'.
जनता अब जुमलेबाज सरकार को जवाब देगी : प्रीतम
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। कांग्रेस ने नगर क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली। पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ हल्ला बोला। आरोप लगाया कि भाजपा के राज में महिला हिंसा, दुराचार, महंगाई और भष्ट्राचार में प्रदेश पहले स्थान पर है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ने नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली। इससे पूर्व उन्होंने वीसी गब्बर सिंह नेगी और अमर शहीद श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर पुष्प अर्तिक कर श्रद्धाजलि दी। सभा में कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजय बनना हमारा संकल्प होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की जुमले बाज सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी से लेकर पिंकी नेगी तक जितने भी प्रकरण हुए हुए अधिकांश में भाजपा नेता और कार्यकर्ता संलिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा नेता जनता से झूठे वादे करेंगे, इनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। कांग्रेसियों ने ढोल-दमाऊ के साथ चंबा नगर क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालकर लोगों से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की अपील की। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, शांति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र चंद रमोला, सूरज राणा, राकेश राणा, सोबन सिंह नेगी, विजय गुनसोला, पीयूष उनियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed