फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Congress itself Bharat Jodo Yatra started from Akhodi village of Indramani Badoni

कांग्रेस ने स्व. इंद्रमणी बडोनी के गांव अखोड़ी से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

Thu, 17 Nov 2022 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
The Congress itself Bharat Jodo Yatra started from Akhodi village of Indramani Badoni
कांग्रेस ने भिलंगना ब्लाक के ग्राम पंचायत अखोड़ी में उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणी बडोनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। इस दौरान उन्होंने स्व. बडोनी के सहयोगी रहे ढोल वादक शिवजनी (89) को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को अखोड़ी में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करते हुए प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि यह संघर्ष की धरती रही है। इस धरती से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को हर गांव तक पहुंचाया जाएगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। सरकार पहाड़ की बेटी अंकिता के हत्यारोपी के पिता विनोद आर्य के दबाव में काम कर रही है। यात्रा के जिला प्रभारी पूरण सिंह रावत ने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी की हत्या के जघन्य अपराध पर लीपापोती कर रही है। ढोल वादक शिवजनी ने कहा कि मुझे आज भी वह दिन याद है जब गणतंत्र दिवस में नेहरू जी मेरी ढोल की थाप पर नाच उठे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, नई टिहरी शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी जोशी, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष डा. प्रकाश चंद्र, विक्रम कुंवर, देवराज शाह, सोहन लाल, सूरत सिंह रावत, शंकरचंद रमोला, विजय राणा सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed