फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The colourful performances of the students at the Kunjapuri fair captivated the audience.

Tehri News: कुंजापुरी मेले में छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा

Tue, 13 Oct 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 13 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The colourful performances of the students at the Kunjapuri fair captivated the audience.
नरेंद्रनगर(टिहरी)। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति, पौराणिक गाथाओं और ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। रामी बौराणी की नृत्य नाटिका ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

50वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ पर नरेंद्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम की छात्राओं ने नाटी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। देवलधार के छात्रों ने गढ़वाली गीतों की मधुर धुनों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। जीआईसी डोंक-के छात्रों ने रामी बौराणी नृत्य नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। माउंट कार्मल एकेडमी के छात्रों ने नरेंद्रनगर प्रगति की ओर नृत्य नाटिका के माध्यम से शहर के पुराने स्वरूप से लेकर वर्तमान तक के बदलते परिदृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। सपनों की उड़ान कार्यक्रम में बालिका के सपनों को साकार करने के संघर्ष का चित्रण किया गया। गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मां भगवती, मां दुर्गा भवानी की महिमा, महिषासुर वध पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। छात्रों ने भगवान राम के जीवन प्रसंगों पर आधारित नाटक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर किया। कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने रानी पद्मावती की कहानी पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया। जीजीआईसी नरेंद्रनगर की छात्राओं ने जौनसारी, हिमाचली और किन्नौरी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। नवोदय विद्यालय के छात्रों ने झुमका तेरा बालमा सहित कई प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। निर्णायक मंडल में ऋतुराज सिंह नेगी, मदनलाल चमोली और शैलेंद्र नौटियाल शामिल रहे। रमेश असवाल, पंकज ड्यूडी और सुरेश शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। शिक्षक महेश गुसाईं ने संचालन किया। इस मौके पर
विज्ञापन

मेला समिति व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, सभासद साकेत बिजल्वाण, वाचस्पति रयाल, राजेंद्र सिंह गुसाईं, मदन लाल चमोली, प्रकाश कांत ध्यानी और धनेश पालीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांकी में शिशु मंदिर और मार्च पास्ट में कार्मल स्कूल रहा प्रथम
श्री कुंजापुरी मेले में निकाली गई झांकी में प्राथमिक वर्ग में शिशु मंदिर नरेंद्रनगर प्रथम, प्राथमिक स्कूल सिविल लाइन द्वितीय और प्राथमिक स्कूल कुमारखेड़ा तृतीय रहा। माध्यमिक वर्ग में नवोदय विद्यालय देवलधार प्रथम, जीजीआईसी नरेंद्रनगर द्वितीय, गुरुराम राय स्कूल नरेंद्रनगर तृतीय रहा। प्राथमिक वर्ग मार्च पास्ट में माउंट कार्मल एकेडमी प्रथम, गुरु राम राय स्कूल द्वितीय, सरस्वती शिशु मंदिर तृतीय रहा। माध्यमिक वर्ग में गुरु राम राय स्कूल प्रथम,माउंट कार्मल द्वितीय, जीजीआईसी नरेंद्रनगर तृतीय रहा। बालिका वर्ग की ऐच्छिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कार्मल स्कूल नरेंद्रनगर प्रथम, जीआईसी दोंक द्वितीय और जीजीआईसी नरेंद्रनगर तृतीय रहा। बालक वर्ग में गुरु राम राय स्कूल नरेंद्रनगर प्रथम, जीआईसी दोंक द्वितीय और जीजीआईसी नरेंद्रनगर तृतीय रहा। अनिवार्य में गुरु राम राय स्कूल प्रथम, राजमाता भागीरथीपुरम द्वितीय,जीआईसी नरेंद्रनगर तृतीय रहा। अनिवार्य बालक वर्ग में कार्मल स्कूल प्रथम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय द्वितीय रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed