फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Chamber of Commerce and the Citizens' Forum supported the protest of the dam affected people.

Tehri News: व्यापार मंडल और नागरिक मंच ने बांध प्रभावितों के धरने को दिया समर्थन

Tue, 10 Mar 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 10 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
The Chamber of Commerce and the Citizens' Forum supported the protest of the dam affected people.
निशुल्क बिजली-पानी की मांग को लेकर बांध प्रभावित और विस्थापितों के धरना जारी
विज्ञापन

नई टिहरी। बांध विस्थापित और प्रभावितों को निशुल्क बिजली-पानी देने की मांग को लेकर चल रहे धरने को उद्योग व्यापार मंडल घनसाली और वरिष्ठ नागरिक मंच चमियाला के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
बौराड़ी के गणेश चौक में सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी की अगुवाई में संचालित बांध विस्थापित और प्रभावितों का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। घनसाली व्यापार मंडल अध्यक्ष स्नेह कैलाश बडोनी ने कहा कि बांध के कारण टिहरी शहर के साथ सैकड़ों गांव बांध की झील में डूबे हैं।
विज्ञापन

भिलंगना क्षेत्र का बड़ा हिस्सा बांध के कारण प्रभावित हुआ। बांध के कारण घनसाली क्षेत्र की दूरी और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बांध विस्थापितों के साथ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को निशुल्क बिजली पानी दिया जाना चाहिए, यह उनका अधिकार है। बांध से मिलने वाली रॉयल्टी को बांध प्रभावित क्षेत्रों के साथ टिहरी जिले की मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता भंडारी ने कहा कि बांध विस्थापित और प्रभावित लोग गत 11 दिनों से अपने हक को लेकर आंदोलन पर हैं लेकिन शासन-प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र उनकी मांगों को नहीं सुना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर घनसाली व्यापार मंडल सचिव चतर सिंह रमोला, चंद सिंह पोखरियाल, उम्मेद सिंह चौहान, आनंद व्यास, हुकम सिंह रावत, भरत सिंह नेगी, रोशन लाल जोशी, विनोद शाह, सुनीता रावत, हर्षमणि उनियाल, अजय पंवार, विकास पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed