{"_id":"69692e8230a790f5a007d269","slug":"the-campaign-against-alcohol-in-jaunpur-has-shown-results-tehri-news-c-5-1-drn1020-879976-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जौनपुर में शराबबंदी की मुहिम का दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जौनपुर में शराबबंदी की मुहिम का दिखा असर
Thu, 15 Jan 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चार शादियों की मेहंदी में नहीं हुई कॉकटेल पार्टी
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के कुछ ग्राम पंचायतों में शुरू की गई शराबबंदी मुहिम का असर दिखने लगा है।
14 जनवरी को मकर संक्रांति पर आयोजित विवाह समारोह की मेहंदी रस्म में कहीं कॉकटेल पार्टी नजर नहीं आई। क्षेत्र में यह मुहिम शुरू करने वाले जौनपुर विकास मंच, सेवानिवृत कर्मचारी संघ और जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायतों की ओर से लिए गए इस निर्णय की सराहना की है।
ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में हुई बैठक में प्रधान और गांव के लोगों ने किसी भी समारोह में शराब परोसने पर पाबंदी लगा दी थी। निर्णय लिए जाने का असर 14 को हुई मेहंदी रस्म में साफ दिखा।
शराबबंदी फैसला लेने वाले ग्राम पंचायतों में हुए विवाह समारोह में मेहमानों को कहीं भी शराब नहीं परोसी गई जिससे क्षेत्र के लोगों ने ग्राम पंचायत के फैसले की सराहना की है। जौनपुर विकास मंच के अध्यक्ष रतनमणि भट्ट और पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महीपाल सिंह रावत ने बताया गया कि मकर संक्रांति के पर्व पर ग्राम डिगोन के दिनेश सिंह पंवार ने शादी में शराब नहीं परोसी।
विज्ञापन
अग्याना के रामचंद्र सिंह रावत और सिंजल गांव में जयवीर सिंह पंवार ने लड़की की शादी में और गवाणा गांव में मुसद्दी सिंह रावत ने लड़के की मेहंदी रस्म में शराब नहीं परोसी।
सेवानिवृत कर्मचारी संघ अध्यक्ष के खेमराज भट्ट, चेतन प्रसाद नौटियाल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निहाल सिंंह रावत, कुंवर सिंह पंवार, मनवीर रमोला, खुशाल सिंह चौहान ने नशा मुक्त शादी का आयोजन करने पर उनकी प्रशंसा की है। संवाद