फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The audience was moved by the meeting of Hanuman and Sita at Ashoka Vatika.

Tehri News: अशोक वाटिका में हनुमान-सीता की भेंट देख भावविभोर हुए दर्शक

Thu, 06 Nov 2025 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 06 Nov 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
The audience was moved by the meeting of Hanuman and Sita at Ashoka Vatika.
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के बंगशील देवलसारी में चल रही रामलीला के 11वें दिन अशोक वाटिका में हनुमान और सीता की भेंट के दृश्य ने वातावरण को भक्ति और भावनाओं से सराबोर कर दिया। मंच पर जब हनुमान ने माता जानकी को प्रभु श्रीराम का संदेश सुनाया तो दर्शकों की आंखें भर आईं। रावण के क्रूर व्यवहार और लंका में माता सीता के अपमान की व्यथा सुनने पर दर्शक भावविभोर हो उठे। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली ने कहा कि राम हमारे हृदय हैं जानकी हमारी धड़कन। लक्ष्मण व हनुमान से हमें शक्ति और साहस का संचार मिलता है। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवनी देवी, उज्जैन सिंह रावत, जयेंद्र सिंह रावत, कबूल सिंह, रामलीला समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र पंवार, निर्देशक कमलकिशोर नौटियाल, सचिव महावीर राणा, जयदेव गौड़, महिपाल राणा, जगत राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed