{"_id":"57013c1d4f1c1b8413c81268","slug":"thdc-mechanical-seal-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचडीसी को मेकेनिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचडीसी को मेकेनिकल स्टोर सील
अमर उजाला/नई टिहरी।
Updated Sun, 03 Apr 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
स्टोर सील किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर खांडखाला में टीएचडीसी द्वारा बनाए गए मेकेनिकल स्टोर को जिला प्रशासन ने रविवार को सील कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि खांडखाला में भूमि अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद स्टोर अवैध पाया गया। स्टोर निर्माण करने से पूर्व टीएचडीसी ने जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली है। इसलिए स्टोर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। खांडखाला स्थित टीएचडीसी के मेकेनिकल स्टोर को सील करने के साथ रविवार को जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मुहिम शुरू कर दी है। डीएम ज्योति नीरज खैरवाल के निर्देश पर एसडीएम सदर तिवारी रविवार शाम राजस्व विभाग की टीम के साथ खांडखाला पहुंचे। वहां उन्होंने टीएचडीसी की ओर से बनाए गए मेकेनिकल स्टोर को सील कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि खांडखाला में टीएचडीसी ने अवैध रूप से टीन से निर्मित हाइड्रो पॉवर मेकेनिकल स्टोर बनाए हैं। भूमि सरकारी है और टीएचडीसी को मेकेनिकल स्टोर बनाने से पहले प्रशासन से लिखित में अनुमति लेनी चाहिए थी। मेकेनिकल स्टोर में टीएचडीसी के वाहनों की सर्विसिंग होती है।
विज्ञापन