फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Thauldhar Festival begins with colourful cultural programmes

Tehri News: थौलधार महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंगारंग आगाज

Fri, 09 Jan 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 09 Jan 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Thauldhar Festival begins with colourful cultural programmes
कमांद के छात्रों ने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी के नाटक का जीवंत मंचन किया
विज्ञापन

कंडीसौड़(टिहरी)। थौलधार ब्लॉक मुख्यालय में दो दिवसीय थौलधार महोत्सव का रंगारंग आगाज किया गया है। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कलाकारों ने माधो सिंह भंडारी नाटक की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। महोत्सव में पारंपरिक परिधान का प्रदर्शन, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आयोजन किया गया।

कंडीसौड़ में आयोजित थौलधार महोत्सव में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में हम अपनी सांस्कृतिक पहचान खो रहे हैं। ऐसे महोत्सव आयोजित कर हम अपनी संस्कृति को बचाने के साथ ही आर्थिकी भी मजबूत कर सकते हैं। मुख्यवक्ता एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जय प्रकाश भट्ट ने कहा कि एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को मजबूत करना है। दर्जाधारी भुवन विक्रम डबराल ने कहा कि पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने के लिए सबको आगे आना होगा। कमांद इंटर कॉलेज के छात्रों ने टीम प्रभारी मनोज कुमार जुयाल के निर्देशन में माधो सिंह भंडारी के नाटक का शानदार मंचन कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। अंजलि ने माधो सिंह,आयशा ने उदीना और अंजलि ने गजे सिंह का जीवंत अभिनय कर सबको भावुक कर दिया। कलाकार दीपक, गौरव, पंकज, शैलेश, मयंक, निखिल, आयुष, विशाल, संजना, स्नेहा, वंदना, सिमरन, राधिका, अर्चिता, सलोनी और देवेश्वरी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, कार्यक्रम के संरक्षक जोत सिंह बिष्ट, आयोजक मुलायम सिंह रावत, प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी, अध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित खंडूड़ी, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, शीशपाल राणा, राजेंद्र सिंह रांगड़, राॅबिन सिंह, महावीर सेमवाल, पवन सिंह रावत, राम सिंह बुढाण, प्रदीप रावत, हिम्मत बिष्ट और आलोक जुयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed