फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Thatyur- Mussoorie-Dehradun road has become risky in Bhainswada Sari

Tehri News: थत्यूड़- मसूरी-देहरादून सड़क भैंस्वाडा सारी में बनी है जोखिमभरी

Wed, 26 Feb 2025 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 26 Feb 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Thatyur- Mussoorie-Dehradun road has become risky in Bhainswada Sari
थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़- मसूरी- देहरादून सड़क पर ऊर्जा निगम के 33 केवी स्टेशन के समीप भैंस्वाड़ा सारी में सड़क संकरी होने और वाहनों की सुरक्षा के लिए क्रश बैरियर नहीं लगा होने से यह स्थान दुर्घटना जोन बना है। अब तक इस स्थान पर कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। स्थानीय लोग लंबे समय भैंस्वाडा सारी मोड़ पर क्रश बैरियर लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन लोनिवि इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

थत्यूड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार, महामंत्री विक्रम चौहान, गोविंद सिंह नेगी, राकेश सजवाण, रमेश रावत, कुलवीर रावत ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा में भैंस्वाडा सारी तोक में थत्यूड़- मसूरी-देहरादून सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे सड़क संकरी हो गई है। करीब 12 वर्ष बाद भी लोनिवि ने न तो सड़क का चौड़ीकरण किया और न ही क्रश बैरियर लगाएं हैं।
विज्ञापन

इस स्थान पर अब तक कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। गत 21 फरवरी को शादी समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों का वाहन भैंस्वाडा में दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जिसमें एक भाई की मौत व दूसरा घायल हो गया था। 2014 में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल का वाहन उक्त स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वर्ष 2015 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में कार्यरत डॉक्टर की कार भी खाई गिरने से डॉक्टर की मौत हो गई थी। वाहनों के लिए यह स्थान जोखिम भरा बना है। स्थानीय लोगों ने कई बार लोनिवि थत्यूड़ से सड़क का चौड़ीकरण, क्रश बैरियर और संकेत बोर्ड लगाने की मांग की है।





दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा के उपाय हेतु क्रश बैरियर लगाने के लिए शासन को इस्टीमेट भेजा है, लेकिन बजट की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। स्वीकृति मिलते ही उक्त स्थान पर क्रश बैरियर लगाने का काम कर दिया जाएगा।
सोनू कुमार त्यागी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि थत्यूड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed