{"_id":"613646348ebc3eb72e5e37b6","slug":"tehri-district-once-again-became-corona-free-new-tehri-news-drn389615955","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी जिला एक बार फिर हुआ कोरोना मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी जिला एक बार फिर हुआ कोरोना मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिला एक बार फिर कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया। जिले में अब कोरोना संक्रमण का कोई भी एक्टिव केस नहीं रह गया है। 26 अगस्त के बाद जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। 1460 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में टिहरी में जिले में 15 हजार 292 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पहली लहर में बीते दिसंबर तक 4229 लोग संक्रमित हुए थे। इस अवधि में 10 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी। मार्च 2021 में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद बीते 25 अगस्त तक 11 हजार 63 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
दूसरी लहर में मार्च से अब तक 65 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। दूसरी लहर के बाद सोमवार को टिहरी जिला एक बार फिर से कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया है। हालांकि पहली लहर में 5 जुलाई 2020 को टिहरी जिला कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया था, लेकिन इसके कुछ दिन बाद फिर से लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते रहे। सीएमओ डा. संजय जैन ने बताया कि सोमवार को जिला कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुका है। जिले में अब कोरोना संक्रमण का कोई भी एक्टिव केस नहीं रह गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 45 से अधिक आयु वर्ग के एक लाख 45 हजार 875 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एक लाख 76 हजार 324 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण के लिए ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।