फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri district got six new SDMs

टिहरी जिले को मिले छह नए एसडीएम

Tue, 07 Sep 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tehri district got six new SDMs
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिले के नवनियुक्त उपजिलाधिकारियों को कार्य क्षेत्र आवंटित कर दिया है। शासन ने जिले में तैनात चार एसडीएम के स्थानांतरण कर छह नए एसडीएम की तैनाती के आदेश किए थे, जिन्हें डीएम ने तहसीलों का कार्यभार सौंप दिया है। अब लंबे समय से प्रभारी के भरोसे चल रही घनसाली, बालगंगा समेत अन्य तहसीलों को स्थायी एसडीएम मिल गए हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 12 तहसील और दो उप तहसीलें हैं, जिनमें से कई तहसीलें प्रभारी एसडीएम के भरोसे चल रही थीं, लेकिन चार सितंबर को शासन ने जिले में तैनात चार एसडीएम का स्थानांतरण कर छह एसडीएम को टिहरी भेजा है। डीएम ने छह एसडीएम को इनके प्रभार सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इसमें से देवेंद्र सिंह नेगी को नरेंद्रनगर, गजा तहसील और उप तहसील पावकी देवी का एसडीएम बनाया है, जबकि लक्ष्मीराज चौहान को धनोल्टी, नैनबाग, अपूर्वा सिंह को टिहरी, जाखणीधार और कंडीसौड़ तहसील, सोनिया पंत को कीर्तिनगर, देवप्रयाग, गोपालराम को घनसाली, बालगंगा, प्रेमलाल को प्रतापनगर तहसील और मदननेगी उप तहसील का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed