Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri bus accident bus falls 100 metres into gorge near gular rescue operation underway uttarakhand news

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, नौ की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

Tue, 17 Nov 2026 02:15 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Renu Saklani Updated Tue, 17 Nov 2026 02:15 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज सुबह भीषण बस हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही थी। 

विज्ञापन
Tehri bus accident bus falls 100 metres into gorge near gular rescue operation underway uttarakhand news
बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह की हालत गंभीर बनी हुई है। बस हरिद्वार से चमोली कर्णप्रयाग जा रही थी। हादसे के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

विज्ञापन

आज मंगलवार 17 नवंबर को सुबह करीब 4:30 बजे यात्री बस गूलर बाजार के पास अनियंत्रित होकर गूलर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए ढालवाला और एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से भी अतिरिक्त टीमें भेजी गईं।

विज्ञापन

दुर्गम रास्ते और कठिन परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कुल 26 घायलों को स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया। यहां से एंबुलेंस के जरिये उन्हें अस्पताल भेजा गया। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो यात्रियों ने ऋषिकेश एम्स में दम तोड़ दिया। सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

Trending Videos

तीव्र ढलान वाला मोड़ हादसे की शुरुआती वजह

एसएसपी श्वेता चौबे ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर घायलों को हाल जाना।  एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा के अनुसार, बस हादसे की शुरुआती वजह सड़क पर तीव्र ढलान वाला मोड़ प्रतीत हो रही है। इस दौरान क्रैश बैरियर भी बस को रोकने में प्रभावी साबित नहीं हुआ। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स 31 अक्तूबर को ही समाप्त हो चुका था।



ये भी पढे़ं...चारधाम यात्रा संपन्न: तीर्थयात्रियों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 65.55 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

एम्स और जिला आपदा कंट्रोल रूम से ले सकते हैं जानकारी

हादसे से संबंधित जानकारी के लिए एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा एंड डिजास्टर हेल्पलाइन नंबर 1800-180-4278 और व्हाट्सएप नंबर 9084670331 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल के नंबरों पर भी जानकारी ली जा सकती है।

-01376-234793
-01376-233433
-9456533332
-8126268098
-7465809009
-7983340807


घायलों की सूची
1-मोहम्मद वहाब अंसारी ( 22) पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, 
2-राहुल कुमार ( 24) पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार
3-अभिषेक (28) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोह. नत्था सिंह, जसपुर, ऊधमसिंहनगर
4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष (23) निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर
5-अर्जुन सौरन (34 ) पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड
6-बुधन मुर्मू (50) पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड
7-आयरा ( 3) पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम
8-नूर जहां (26) पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम
9-राजकुमार (32) पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड
10-जतिन (21) पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली
11-पंकज नेगी (31) पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग
12-संतोष कुमार (38) पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार
13-वीरेंद्र सिंह (58) पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली
14-मुन्ना सिंह (28)पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड
15-सागर (21) पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश
16-खुशी भट्ट ( 19) पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़
17-एक व्यक्ति गंभीर (सीरियस) अवस्था में है, जिसका नाम व पता अज्ञात है। मौके पर कोई पहचान पत्र (आईडी) प्राप्त नहीं हुआ।
18-परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।
19-आसापंथ (64) पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल
20-पंकज कांडपाल (42) पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल
21-अंजू (32) पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल
22-आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
23-रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।
24-दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
25-रामा प्रसाद घोष ( 62) पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता
26-नवीन (31)  पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल
 

सभी मृतकों की हुई शिनाख्त

1. विक्की (37), पुत्र सेवाराम,  निवासी चंदौसी संभल, उत्तर प्रदेश।
2. राजरॉय (56) पुत्र द्वारका नाथ रॉय, निवासी जलपाईगुडी. पश्चिम बंगाल।
3. वाहन चालक राजेन्द्र सिंह (48) पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी ग्राम क्यूरी पोखरी, जिला रुद्रप्रयाग।
4. परिचालक अनुज भंडारी (27) पुत्र अतर सिंह, निवासी बठल बयाणी, शिवपुरी, टिहरी।
5. पुन्नू  (55) पुत्र घुघरू, निवासी ग्राम मैखण्डी, बारजूला, कीर्तिनगर।
6. सुशील प्रताप सिलोडी (55) पुत्र ब्रहमानंद, निवासी गोपेश्वर चोमोली
7. दीपक गुप्ता (55) निवासी मध्य प्रदेश।
8. विकास गुप्ता, निवासी- मध्य प्रदेश।
9. रोहित कश्यप (35) निवासी चन्दोसी संभल उत्तर प्रदेश।

जांच के लिए सीओ स्तर के अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी

गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि आज सुबह एक दुखद हादसा हुआ। विश्वनाथ सेवा की बस जोशीमठ जा रही थी। इसी दौरान गूलर के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एसएसपी और उन्होंने खुद घटनास्थल का दौरा किया और घायलों से बातचीत की। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि हादसे से संबंधित जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन डेस्क बनाई गई है। पुलिसकर्मी और अस्पताल का स्टाफ घायलों को उचित उपचार दिलाने में जुटे हैं। पूरे मामले की निगरानी और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सीओ स्तर के एक अधिकारी को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है। हादसे की विस्तृत जांच की जाएगी।

सीएम धामी घायलों का हालचाल जानने एम्स पहुंचे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गूलर बस हादसे में घायल यात्रियों का हालचाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों से घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed