फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Team Gaur' constituted to make women and child safety more effective.

Tehri News: महिला और बाल सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए टीम गौर गठित

Wed, 01 Jul 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 01 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
'Team Gaur' constituted to make women and child safety more effective.
पुलिस की महिला बीट व्यवस्था को और सक्रिय करेंगे : एसएसपी
विज्ञापन

नई टिहरी। महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने टीम गौरा का गठन कर नई पहल शुरू की है। महिला पुलिस की यह विशेष टीम महिलाओं और बाल अपराधों के प्रकरण में त्वरित, संवेदनशील, प्रभावी और विधि सम्मत पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
पुलिस लाइन चंबा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि टीम गौरा एक विशेष पुलिस टीम ही नहीं बल्कि जिले की प्रत्येक महिला और बच्चों के लिए संवेदनशील पुलिसिंग का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि महिला बीट व्यवस्था और सक्रिय की जाएगी। यह टीम स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और ग्राम स्तर पर जन जागरूकता अभियान भी चलाएगी।
विज्ञापन

टीम गौरा का गठन करने के बाद एक जुलाई को पुलिस लाइन में जिले के सभी थानों से चयनित महिला उप निरीक्षकाें, महिला मुख्य आरक्षियों और महिला आरक्षियों के लिए एक दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षक कल्याण सिंह और मुकेश नैनवाल ने प्रतिभागी महिला पुलिस कर्मियों को आधुनिक आत्मरक्षा तकनीकी का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक लोक अभियोजक परवाज़ अख्तर ने महिला और बाल अपराधों से संबंधित विधिक प्रावधानों, महिलाओं के अधिकार, प्रभावी विवेचना, अभियोजन की प्रक्रिया, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और लैंगिक अपराधों से संबंधित मामलों में पुलिस की भूमिका एवं वैधानिक दायित्वों की जानकारी दी। किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अमिता रावत ने बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, बाल संरक्षण, बाल अपराधों की रोकथाम और बाल पीड़ितों से संबंधित प्रकरण में पुलिस की भूमिका और उत्तरदायित्व के बारे में बताया। मेंटल हेल्थ काउंसलर मालती रावत ने मानसिक स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed